ePaper

लंबी कूद में छोटू, निर्भय, खुशी व सुमन ने मारी बाजी

Updated at : 10 Jul 2025 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
लंबी कूद में छोटू, निर्भय, खुशी व सुमन ने मारी बाजी

शिक्षा विभाग की ओर से मशाल 2024 कार्यक्रम के तहत प्रखंड मुख्यालय स्थित बंगरडीह हाई स्कूल के मैदान में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई.

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर. शिक्षा विभाग की ओर से मशाल 2024 कार्यक्रम के तहत प्रखंड मुख्यालय स्थित बंगरडीह हाई स्कूल के मैदान में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई. इसमें संकूल स्तर पर चयनित बच्चों ने भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार, बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी कुमार, सुनील दास, लेखापाल राजेश कुमार, वरिष्ठ शिक्षक कुसदेव प्रसाद सिंह व अनंत लाल ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया. प्रतियोगिता में अंडर 14 वर्ष के बालिका वर्ग से लंबी कूद में उत्क्रमित मध्य विद्यालय घोड़पारन की खुशी कुमारी प्रथम तथा बालक वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय लत्ता के छोटू कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर के अनिल कुमार को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ. अंडर 16 वर्ष से लंबी कूद में प्लस टू उच्च विद्यालय सिंघिया के निर्भय प्रसाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है. वहीं बालिका वर्ग से प्लस टू उच्च विद्यालय बेला की सुमन कुमारी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर 16 से बालक वर्ग से प्लस टू हाईस्कूल बंगरडीह विजेता रहा. जबकि अंडर 14 से उत्क्रमित उच्च विद्यालय लत्ता के खिलाडियों को विजेता घोषित किया गया. अंडर 16 बालक वर्ग से वालीबॉल में उच्च विद्यालय हथियावर की टीम विजेता घोषित की गयी. सभी विजेता व उप विजेता टीम के खिलाडियों की हौसला अफजाई के लिए शील्ड और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर शिक्षक रामस्वरूप साह सहित कई स्कूलों के शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन