घर-घर जाकर लोगों से करें मुलाकात करें कार्यकर्ता : कन्हैया सिंह

Updated:
विज्ञापन
घर-घर जाकर लोगों से करें मुलाकात करें कार्यकर्ता : कन्हैया सिंह

चकाई मुख्य मोड़ के समीप स्थित निरीक्षण भवन में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. चकाई मुख्य मोड़ के समीप स्थित निरीक्षण भवन में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह शामिल हुए. जबकि अध्यक्षता चकाई मंडल अध्यक्ष कृष्णा कुमार गुप्ता ने की. सम्मेलन में चकाई विधानसभा के सभी छः मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे. वहीं सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभी से सभी लोग विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तन्मयता से जुटकर कार्य करना प्रारंभ कर दें. इसके लिए बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें ताकि उसका लाभ आम लोगों को मिल सके. पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंगराज राय ने कहा भाजपा सिर्फ विकास ही नहीं करती बल्कि सामाजिक समन्वय बना कर लोगों की सेवा भी करती है. सम्मेलन में उपाध्यक्ष संतु यादव, जिला मंत्री सह चकाई विधानसभा संयोजक मनोज पोद्दार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोरंजन पांडेय एवं अजय पासवान ने भी संगठन मजबूती को लेकर कई महत्वपूर्ण बातों को कार्यकर्ताओं के बीच रखा. बैठक में माधोपुर मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिन्हा, सरौन मंडल अध्यक्ष नकुल यादव, महामंत्री जमना ठाकुर, सोनो मंडल अध्यक्ष अजय मंडल, महेश्वरी मंडल अध्यक्ष दशरथ यादव, संदीप सिंह, नरेश गुप्ता, सूरजमल मुर्मू, अर्जुन वर्मा, राजबिहारी शुक्ला, प्रकाश वर्मा, राजेंद्र राय, भुवनेश्वर यादव, प्रमोद कुमार यादव, परशुराम सिंह, कृष्णा कुमार गुप्ता, सुरेंद्र यादव, मंटू साह, अजीत सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन