सम्राट के सीएम बनने पर भाजपा नेता ने जताया हर्ष

बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा नेता निर्मल कुमार सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास का नया इतिहास रचेगा.
जमुई. बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा नेता निर्मल कुमार सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास का नया इतिहास रचेगा. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी ने हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी है. उनके मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश में सुशासन को और मजबूती मिलेगी. निर्मल कुमार सिंह ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार समेत विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से काम होगा और आम लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने हमेशा विकास और स्थिरता को प्राथमिकता दी है, जिसे सम्राट चौधरी बखूबी आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




