गड्ढे में गिरी बाइक, युवक घायल

चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई-कियाजोरी मुख्य मार्ग पर पेटार पहाड़ी गांव के समीप शुक्रवार को अनियंत्रित बाइक के गड्ढे में गिरने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
चंद्रमंडीह . चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई-कियाजोरी मुख्य मार्ग पर पेटार पहाड़ी गांव के समीप शुक्रवार को अनियंत्रित बाइक के गड्ढे में गिरने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि दूसरे को हल्की चोट आयी. गंभीर रूप से घायल प्रदीप पूजहर पेटार पहाड़ी पंचायत के ही करमाटांड़ गांव का निवासी है. बाइक पर प्रदीप के साथ एक अन्य युवक भी सवार था. हादसे में उसे भी चोटें आईं लेकिन वह प्रदीप को दर्द से तड़पता छोड़कर मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया. इधर, घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही चकाई पुलिस तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची. जिसके बाद घायल को इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार देवघर में इलाजरत प्रदीप की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




