बाइक सवार से बाइक व मोबाइल की लूट

लहिला-अकौनी पथ पर की लूट
जमुई. सिकंदरा थाना क्षेत्र के लहिला अकौनी पथ पर मतासी पोहे पैन के समीप शनिवार की रात करीब 9:30 बजे अचम्भो निवासी रमाकांत सिंह उर्फ भोली सिंह से बाइक सवार चार बदमाशों ने कनपट्टी पर पिस्तौल सटाकर बाइक व मोबाइल की छिनतई कर ली. इस संबंध में भोली सिंह ने सिकंदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. भोली सिंह ने बताया कि पोहे गांव के रिश्तेदार से मिलते हुए टीवीएस राइडर बाइक पर सवार होकर अकौनी लहिला मार्ग से अपने गांव अचम्भो जा रहा था. इसी दौरान मतासी पैन ढलान के समीप 9:30 बजे के करीब बाइक सवार चार की संख्या में 18 से 25 वर्ष उम्र के युवकों ने सड़क पर खड़े होकर बाइक को रोक लिया. बाइक रुकते ही अपराधियों ने कनपट्टी पर पिस्तौल सटाकर बाइक से उतरने को कहा. उतरते ही बाइक कब्जे में लिया और ऊपर के पैकेट में रखा मोबाइल भी निकाल लिया. इसके बाद अपराधी बाइक व मोबाइल लेकर पूरब दिशा सिकंदरा की ओर भाग निकला. घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे अपर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार पाठक ने पूरी जानकारी ली. घटना के बाद अपराधियों की धर पकड़ को लेकर सिकंदरा पुलिस के द्वारा विभिन्न संदिग्ध जगहों पर छापेमारी की जा रही है. अपर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि मोबाइल लोकेशन ट्रैक करने के साथ विभिन्न संदिग्ध जगहों पर छापेमारी की जा रही है. जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर बाइक को बरामद कर लिया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




