ePaper

बिहार के जमुई में अपराधी बेखौफ, पति के सामने ही पत्नी को गोलियों से भूना

Updated at : 19 Mar 2024 10:39 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार के जमुई में अपराधी बेखौफ, पति के सामने ही पत्नी को गोलियों से भूना

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने एक और वारदात को अंजाम दिया है. बिहार के जमुई जिले में अपराधियों ने पति के सामने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. पत्नी से मामले में गवाह बतायी जा रही है.

विज्ञापन

जमुई. बिहार के जमुई में एक आपराधिक वारदात हुई है. लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बघमा और मगही गांव के बीच में ठाकुराइन आहर के पास अपराधियों ने पति के सामने ही पत्नी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है. इस घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई है. पति ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई है. पति ने बताया कि 2021 में भी अपराधियों के द्वारा उनपर जानलेवा हमला किया गया था. उस समय भी सात राउंड फायरिंग हुई थी लेकिन वह बच गए थे. इस मामले में उनकी पत्नी पबिया देवी चश्मदीद गवाह थीं. इसी वजह से उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या की गई है.

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बघमा और मगही गांव के बीच में ठाकुराइन आहर के पास अपराधियों ने पति के सामने पत्नी को गोलियों से छलनी कर दिया. गोली लगने से महिला की मौके पर मौत हो गई. मृतका की पहचान मगही गांव निवासी संजय यादव की पत्नी पबिया देवी के रूप में हुई है. मृत महिला के शव को देर रात सदर अस्पताल लाया गया, जहां जिलाधिकारी के आदेश बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया. वहीं घटना के बाद अपराधियों की पहचान हो गई है. पुलिस अपराधियों की तालाश में जुटी हुई है.

Also Read: बिहार के पटना और मधुबनी में सीमेंट प्लांट, गोपालगंज में लगेगा इथेनॉल फैक्ट्री, जानें होगा कितने का निवेश

पति ने भाग कर बचाई जान

मृत महिला के पति संजय यादव ने बताया कि वे अपनी पत्नी को पेट दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टर को दिखाकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही उनकी बाइक बघमा और मगही के बीच ठकुराइन आहर के पास पहुंची, इसी दौरान पीछे से ओवरटेक करते हुए एक बाइक पर सवार तीन लोग आए और पीछे से गोली चला दी. पत्नी को गोली लगने के बाद पति ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई. पति ने बताया कि बाइक सवार तीन अपराधियों के अलावा कई अपराधी पहले से घात लगाए हुए थे.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन