Bihar News: जमुई के एक सरकारी स्कूल से चौंकाने वाला वीडियो वायरल, शिक्षक ने बच्चों से करवाई …
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 22 Oct 2024 8:02 PM
फाइल फोटो
Bihar News: जमुई के एक सरकारी स्कूल से चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद बच्चों के गार्जियन के बीच हड़कंप मचा हुआ है.
Bihar News: बिहार के जमुई जिले से हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो हर बच्चे के गार्जियन को चौंका दिया है. यह मामला जमुई सदर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुतेरिया का बताया जा रहा है. बता दें कि विद्यालय में पढ़ाई के बजाय बच्चों के काम करते हुए एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शिक्षक बच्चों से ईंट सोलिंग के काम में गिट्टी उठवाने और पाइप से पानी डलवाने का काम करवा रहे हैं.
इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ी कर दी है. बताया जाता है कि स्कूल के मुख्य गेट पर ईंट सोलिंग का काम हो रहा है. यहां बच्चों से काम करवाया जा रहा है. वीडियो में स्कूल की ड्रेस पहने तीन बच्चे गिट्टी उठाते और पानी डालते नजर आ रहे हैं. हालांकि इस वायरल वीडियो की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करती है.
छात्र ने बताया कि शिक्षक गणेश सर ने उन्हें गिट्टी उठाने और गेट के पास डालने को कहा था. प्रधानाध्यापक जयनाथ विश्वकर्मा ने पहले कहा कि बच्चों से थोड़ा बहुत काम लिया गया था. बाद में वे कहने लगे कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है. उन्होंने बच्चों से काम कराने के आरोपों को खारिज कर दिया. यह मामला अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. लोगों ने शिक्षा विभाग से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










