सिगरेट का पैसा मांगने पर दुकानदार को पीटा, भर्ती

सदर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में सिगरेट का पैसा मांगना उस समय महंगा पड़ गया जब आधा दर्जन दबंगों ने दुकानदार व उसके भाई के साथ मारपीट की.
जमुई . सदर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में सिगरेट का पैसा मांगना उस समय महंगा पड़ गया जब आधा दर्जन दबंगों ने दुकानदार व उसके भाई के साथ मारपीट की. इस मारपीट में दुकानदार का भाई घायल हो गया. पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल लाया. घायल लोहरा गांव निवासी मो परवेज ने बताया कि मेरे पिता जी और भाई घर पर ही छोटा सा किराना का दुकान चलाते हैं. गुरुवार की देर शाम गांव के ही नीतीश कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ सिगरेट लेने के बाद ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कही. जब ऑनलाइन पेमेंट नहीं आने पर मेरे भाई ने नगद रुपया मांगा, तो नीतीश कुमार और उसके दोस्त गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर उक्त लोगों ने मारपीट शुरू कर दी. जब बीच-बचाव करने मैं पहुंचा तो नीतीश कुमार ने ईंट से सिर पर हमला कर दिया जिससे मैं घायल हो गया. घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




