ePaper

नाबालिग से अप्राकृतिक यौनाचार का प्रयास

Updated at : 18 May 2024 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग से अप्राकृतिक यौनाचार का प्रयास

विरोध करने पर ब्लेड मारकर किया घायल, भर्ती

विज्ञापन

झाझा. थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के युवक ने एक किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का प्रयास किया. किशोर के आपत्ति जताने पर युवकों ने उसके गले पर ब्लेड मारकर घायल कर दिया. किशोर के हल्ला करने के बाद सभी उलाय नदी के समीप उसे छोड़कर फरार हो गया. हल्ला होने पर परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. घायल किशोर ने बताया कि गांव में ही एक साइकिल सर्कस लगा हुआ था, जिसे देखने के लिए गये थे तभी कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के युवक जबरन नदी किनारे ले गया और गलत काम करने का प्रयास किया. मैंने जब आपत्ति जतायी तो उन्होंने गर्दन पर ब्लेड रखकर जान मारने की धमकी दी. फिर भी मैंने विरोध किया तो ब्लेड से मेरे गर्दन पर वार कर दिया, जिससे मैं लहूलुहान हो गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा. इस पर सभी हमको छोडकर फरार हो गया. चिकित्सक ने किशोर को खतरे से बाहर बताया है. इसे लेकर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि घायल के परिजनों द्वारा अबतक आवेदन नहीं दिया गया है. अगर उनके द्वारा आवेदन दिया जाता है तो पुलिस उचित कार्रवाई करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन