दो माह के बच्चे समेत विवाहिता को जलाने का प्रयास, पति गिरफ्तार

थाना क्षेत्र की बैजला पंचायत अंतर्गत खैरन गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक विवाहिता और उसके दो माह के नवजात बच्चे को जलाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है.
झाझा. थाना क्षेत्र की बैजला पंचायत अंतर्गत खैरन गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक विवाहिता और उसके दो माह के नवजात बच्चे को जलाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़िता के भाई के आवेदन पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. पीड़िता के भाई राधे कुमार ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि वर्ष 2017 में उसकी बहन फूलकुमारी की शादी गोविंदपुर निवासी अरविंद यादव के साथ हुई थी. उन्होंने बताया कि सात मार्च को उनके चाचा मोती यादव जब बहन के ससुराल पहुंचे, तो ग्रामीणों से पता चला कि बहन और उसके दो माह के नवजात बच्चे को उसके पति, सास तथा अन्य परिजनों ने जिंदा जलाने का प्रयास किया है. घटना की सूचना मिलने के बाद जब वह बहन के ससुराल पहुंचे, तो पता चला कि उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. पीड़िता से मुलाकात के दौरान उसने बताया कि उसके पति ने अन्य लोगों के कहने पर उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी. इधर, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है. प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है. अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




