प्रगति यात्रा में घोषित 11 योजनाओं को मिली स्वीकृति, तीव्र गति से होगा काम- डीएम

डीएम अभिलाषा शर्मा ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान जिले के लिए घोषित सभी 11 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है.
जमुई. डीएम अभिलाषा शर्मा ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान जिले के लिए घोषित सभी 11 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है. उन्होंने कहा कि अब इन योजनाओं को तीव्र गति से धरातल पर लागू किया जायेगा. योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 62 करोड़ से अधिक रुपये से अपर किऊल जलाशय योजना को विस्तारित करने एवं इससे निकलने वाली नहरों का पक्कीकरण कार्य होगा. वहीं तीन करोड़ से अधिक की लागत से गरही डैम को इको टूरिज्म के दृष्टिकोण से विकसित किया जायेगा. वहीं पांच करोड़ से अधिक की लागत से गरही से लक्षुआर जाने वाली सड़क पर किऊल नदी पर पुल का निर्माण कराया जायेगा. 16 करोड़ से अधिक राशि से गिद्धौर स्टेडियम का पुनर्निर्माण कार्य किया जायेगा. जमुई प्रखंड मुख्यालय से सटे पतनेश्वर धाम को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने एवं सौंदर्यीकरण के लिए 9 करोड़ से अधिक की स्वीकृति मिली है. वही 29 करोड़ से अधिक रूपों की लागत से हरनारायणपुर चौरा पथ से सिकरिया गांव तक सड़क एवं पुल का निर्माण कार्य किया जायेगा. उन्होंने आगे कहा कि सात करोड़ से अधिक की लागत से बरहट प्रखंड के डाढ़ा पंचायत में नकटी नदी पर दुर्गा मंदिर से पमैया तक पुल का निर्माण कार्य किया जायेगा. बरनार जलाशय योजना की पुन समीक्षा कर इसे नये सिरे से क्रियान्वयन की कार्रवाई की जा रही है. इसके लिए ₹2579 करोड रुपये से अधिक की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो गयी है. वहीं 14 करोड़ से अधिक की लागत से जमुई जिले के चकाई में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी. 142 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से जमुई जिले में चकाई, जमुई सदर एवं सोनो में प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण तथा इस्लामनगर अलीगंज, बरहट एवं गिद्धौर में प्रखंड सह अंचल कार्यालय तथा आवासीय परिसर का निर्माण किया जायेगा. 32 करोड़ से अधिक रुपये की लागत से जमुई शहर के पास एक स्पोर्ट्स कंपलेक्स का निर्माण होगा जिसके अंतर्गत शूटिंग रेंज भी शामिल होगी. उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है और अब इस धरातल पर उतर जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




