यज्ञ हवन के साथ वैदिक सनातन धर्म सत्संग का वार्षिकोत्सव आयोजित

Published at :12 Feb 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
यज्ञ हवन के साथ वैदिक सनातन धर्म सत्संग का वार्षिकोत्सव आयोजित

जमुई जिले के गरही तथा नवादा जिले के कौआकोल बॉर्डर पर स्थित महुलियाटांड़ चननवर गांव में श्रीश्री 108 परमहंस स्वामी केशवानंद आश्रम में बुधवार को अखिल भारतीय आध्यात्मिक वैदिक सनातन धर्म सत्संग का वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया.

विज्ञापन

जमुई नवादा के सीमा पर स्थित परमहंस स्वामी केशवानंद आश्रम में 32वां वार्षिकोत्सव का किया गया आयोजन, प्रतिनिधि, खैरा. जमुई जिले के गरही तथा नवादा जिले के कौआकोल बॉर्डर पर स्थित महुलियाटांड़ चननवर गांव में श्रीश्री 108 परमहंस स्वामी केशवानंद आश्रम में बुधवार को अखिल भारतीय आध्यात्मिक वैदिक सनातन धर्म सत्संग का वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया. इस दौरान स्थानीय ग्रामीण व अन्य लोगों ने विश्व शांति व मानव समाज कल्याण के लिए हवन यज्ञ किया. जानकारी देते श्रीश्री 108 परमहंस स्वामी केशवानंद आश्रम के स्वामी महेशानंद जी महाराज ने बताया कि बुधवार को सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक हवन यज्ञ किया गया. इसके उपरांत आश्रम परिसर में झंडोत्तोलन व प्रसाद वितरण किया गया. संध्या 4:00 बजे से भजन व सत्संग का आयोजन किया गया. गुरुवार को सुबह 8:00 बजे तक भजन सत्संग किया जायेगा. उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में मानव समाज के सुख व शांति के लिए भौतिक अभाव की पूर्ति करता है. वही धर्म का नैतिक निमंत्रण मनुष्य को त्यागी और संन्यासी बनाकर समाज के अज्ञान और अंधकार को मिटाता है. महेशानंद जी महाराज ने कहा कि लोगों की जरूरत ने मानव जीवन को पशु के समान बना दिया है तथा प्रभु के मार्ग पर चलना कठिन हो गया है. इस दौरान नवादा जिले के अनिल यादव, सत्तन पंडित, ब्रह्मदेव यादव, नारायण यादव, चित्तो यादव, जमुई जिले के महुलियाटांड़ चननवर निवासी गरभु यादव, मसूदन पंडित, शंभू पंडित, महेंद्र पंडित, नंदकिशोर मोदी, रामू मोदी, अयोध्या साव, बासुकी साव सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन