Jamui News : समान काम के बदले समान वेतन की मांग को लेकर एएनएम ने प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :16 Aug 2024 11:46 PM (IST)
विज्ञापन

कक्ष में ताला लगाकर टीकाकरण कार्य किया बाधित
विज्ञापन
झाझा.
समान काम के बदले समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर संविदा पर रहे एएनएम द्वारा शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन कर रहे एएनएम ने टीकाकरण कक्ष में ताला लगाकर टीकाकरण कार्य को बाधित कर दिया गया. शुक्रवार को टीकाकरण कार्य नहीं हो सका. टीकाकरण कराने आये लोगों को बिना टीकाकरण कराये वापस लौटना पड़ा. प्रदर्शन कर रहे एएनएम ने बताया कि हमलोग बरसों से कार्यरत हैं. स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के आलोक में लगातार कार्य कर रहे हैं. इसके बाद भी हमलोगों को नियमित रूप से वेतन नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने बताया कि जबतक हमारी मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार नहीं किया जाता है तब तक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. इसे लेकर पूछे जाने पर रेफरल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर संविदा कर्मी हड़ताल पर हैं. उनके द्वारा तालाबंदी किये जाने के कारण शुक्रवार को टीकाकरण कार्य बाधित रहा है. इसे लेकर वरीय अधिकारी को सूचित किया गया है. उनके निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




