ePaper

एंबुलेंस कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 12वें दिन भी रही जारी

Updated at : 01 Jul 2024 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
एंबुलेंस कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 12वें दिन भी रही जारी

परेशान हो रहे हैं मरीज

विज्ञापन

जमुई. बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार 12वें दिन सोमवार को भी जारी रही. सदर अस्पताल परिसर स्थित डीएस कार्यालय के समीप हड़ताल पर बैठे एंबुलेंस कर्मियों ने बताया कि जब तक हमलोगों का सभी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे रहेंगे. मौके पर संघ के सचिव सुभाष कुमार, बाल्मीकि कुमार मंडल, नरेश यादव, चंद्रशेखर आजाद, सीताराम पंडित, अमित कुमार, सुभाष यादव, प्रवीण कुमार, सोनू कुमार पांडेय, सतीश सुमन, सतीश कुमार, मो शाहिद, तौकीद अहमद, मो असलम, पंकज कुमार, सूरज कुमार, रत्नेश कुमार सिंह, विश्वकर्मा यादव, नंदन कुमार, बीरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, बिनोद कुमार, अंकुश कुमार, कैलाश कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार, नरेश कुमार, मनीष कुमार, विशंभर बाजपेयी, सुबोध सिंह, विजय राम, संजय टॉकीज मो इमरार, विकास कुमार, सूरज कुमार समेत अन्य चालक, ईमटी मौजूद थे. एंबुलेंस कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से सदर अस्पताल इलाज कराने आये मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सदर अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता को घर जाने के लिए भी सोमवार को एंबुलेंस सुविधा नहीं मिलने पर उन्हें निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा. मरीजों को हो रही इस परेशानियों के निदान को लेकर अस्पताल प्रबंधन द्वारा अबतक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी है. इससे मरीजों के परिजनों में आक्रोश देखा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन