आपसी विवाद में युवक के साथ मारपीट

जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र के बानपुर गांव में बुधवार को मारपीट कर एक युवक को घायल कर दिया.
जमुई. जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र के बानपुर गांव में बुधवार को मारपीट कर एक युवक को घायल कर दिया. घायल युवक बानपुर गांव निवासी शमशेर मंसूरी का पुत्र मुर्शिद मंसूरी ने बताया कि बुधवार को मैं खेत पर काम करने के लिए जा रहा था तभी गांव के ही मो पप्पू, मो सद्दाम, मो इकबाल और मो कारू आया और उसके साथ मरपीट करने लगे. स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह झगड़ा को छुड़ाया. घायल ने बताया कि मारपीट करने का मुख्य कारण यह है कि गांव में सामुदायिक भवन का निर्माण हो रहा है. जहां गांव वालों ने रास्ता छोड़कर सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य कराया जाने की बात कह रहे थे. इस रंजिश में उन लोगों ने मेरे साथ मारपीट की. घायल ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










