ePaper

एडीएम ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की फरियाद

Updated at : 02 May 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
एडीएम ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की फरियाद

डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में अपर समाहर्ता (एडीएम) सुभाष चंद्र मंडल की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमुई. डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में अपर समाहर्ता (एडीएम) सुभाष चंद्र मंडल की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में दूर-दराज से आए दर्जनों फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं. इस अवसर पर डीपीआरओ भानु प्रकाश ने बताया कि एडीएम द्वारा आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया. वहीं, कुछ मामलों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए विधि-सम्मत कार्रवाई का निर्देश दिया गया. जनता दरबार में भूमि बंटवारा, अतिक्रमण, दाखिल-खारिज, रैयती भूमि निबंधन, दखल-कब्जा, जमीन की नापी, इंदिरा आवास, रोजगार सृजन, अल्पवास गृह, विवादित भूमि पर कार्य, चयन प्रक्रिया, प्रमाण पत्र, जमाबंदी, सेवांत लाभ, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं एवं बासगीत पर्चा से संबंधित अनेक मामले सामने आए. एडीएम सुभाष चंद्र मंडल ने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के कमजोर वर्गों तक पहुंचे, इसके लिए प्रशासन तत्परता से कार्य कर रहा है. इस अवसर पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन