महिला ने ससुराल वालों पर लगाया मारपीट करने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
महिला ने ससुराल वालों पर लगाया मारपीट करने का आरोप

थाना क्षेत्र के भौराटांड़ महादलित टोला निवासी दिव्यांग महिला सावित्री देवी ने थाने में शिकायती आवेदन दे अपने ससुराल पक्ष के पति वासुदेव मांझी, भैसुर बच्चू मांझी, गोतनी कांति देवी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के भौराटांड़ महादलित टोला निवासी दिव्यांग महिला सावित्री देवी ने थाने में शिकायती आवेदन दे अपने ससुराल पक्ष के पति वासुदेव मांझी, भैसुर बच्चू मांझी, गोतनी कांति देवी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर पीड़िता सावित्री देवी ने बताया कि वह दिव्यांग हैं. किसी तरह मेहनत मजदूरी कर अपने एवं बच्चों का भरण पोषण कर रही. पति अन्य परिजनों के साथ मिलकर रोज शराब पीकर झगड़ा करता है. मैंने विरोध किया तो पति, भैसूर और गोतनी ने मिलकर मेरे साथ मारपीट की. मैं किसी तरह जान बचाकर भागी. सावित्री देवी ने बताया कि पति रोज शराब पीकर मारपीट करता है. मना करने पर जान से जान से मारने की धमकी देता है. उसने पुलिस से अपने जान माल की रक्षा की गुहार लगाते हुए मामले में समुचित कार्रवाई की मांग की है.

कहते हैं थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष दिनानाथ सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. पुलिस टीम भेजकर मामले की छानबीन कर न्यायोचित कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन