ओटो-ई-रिक्शा की टक्कर में महिला घायल, भर्ती

जमुई -सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित खरगौड़ गांव के समीप रविवार की देर शाम ओटो-ई-रिक्शा की टक्कर में ओटो पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी, जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोट आयी.
जमुई. जमुई -सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित खरगौड़ गांव के समीप रविवार की देर शाम ओटो-ई-रिक्शा की टक्कर में ओटो पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी, जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोट आयी. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल महिला सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र के महादेव सिमरिया गांव निवासी सरिता देवी ने बताया कि मैं निजी कार्य से जमुई आई थी जहां से देर शाम ओटो पर सवार होकर घर लौट रही थी. इसी दौरान खरगौड़ गांव के समीप ओटो अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया. इलाज के बाद चिकित्सक ने घायल महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




