ePaper

आरा-जसीडीह के बीच चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

Updated at : 10 Jul 2025 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
आरा-जसीडीह के बीच चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को ध्यान में रखते हुए आरा-जसीडीह के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

झाझा. रेलवे ने यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को ध्यान में रखते हुए आरा-जसीडीह के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ये स्पेशल ट्रेन मेला अवधि के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त बैठने की क्षमता और सुविधा प्रदान करेंगी. आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी बी बाउरी ने बताया कि गाडी़ संख्या 03270 आरा-जसीडीह श्रावणी मेला स्पेशल आगामी 13 जुलाई से 10 अगस्त के बीच 5 ट्रिप चलेगी. यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को आरा से रात्रि के 00:15 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 12:10 बजे जसीडीह पहुंचेगी. उन्होंने बताया कि गाडी़ संख्या 03269 जसीडीह-आरा श्रावणी मेला स्पेशल आगामी 13 जुलाई से 10 अगस्त के बीच 5 ट्रिप चलेगी. यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को जसीडीह से दिन के 12:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 11:45 बजे आरा पहुंचेगी. उक्त स्पेशल ट्रेन अपने मार्ग में किऊल, जमुई, झाझा, रजला, नरगंजो हॉल्ट, सिमुलतला, टेलवा बाजार, लाहाबन, जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी. इस ट्रेन में सामान्य मेमू कार की सुविधा उपलब्ध होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन