सिकंदरा मुख्य चौक पर दो ट्रकों के टकराने से ट्रैफिक पोस्ट व बिजली खंभा टूटा

Updated at : 09 Mar 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
सिकंदरा मुख्य चौक पर दो ट्रकों के टकराने से ट्रैफिक पोस्ट व बिजली खंभा टूटा

सिकंदरा मुख्य चौक पर बीते शनिवार की रात्रि दो ट्रक आपस में टकरा गया. हादसे में मुख्य चौक पर बना ट्रैफिक पोस्ट व गोलंबर पूरी तरह क्षत्रिग्रस्त हो गये.

विज्ञापन

सिकंदरा. सिकंदरा मुख्य चौक पर बीते शनिवार की रात्रि दो ट्रक आपस में टकरा गया. हादसे में मुख्य चौक पर बना ट्रैफिक पोस्ट व गोलंबर पूरी तरह क्षत्रिग्रस्त हो गये. ट्रक के धक्के से 11 हजार वोल्ट का तार लगा बिजली का खंभा भी टूट गया. जानकारी के मुताबिक, 14 चक्का वाले ट्रक ईंट लोड कर शेखपुरा से देवघर जा रहा था. वहीं दूसरा हाइवा लखीसराय से नवादा की ओर जा रहा था. इस दौरान सिकंदरा मुख्य चौक पर तेज गति में दोनों ट्रक आपस में टकरा गये. दुर्घटना के दौरान एक ट्रक के धक्के से मुख्य चौक पर स्थित ट्रैफिक पोस्ट टूटकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं ट्रक से टक्कर के बाद हाइवा गीतांजलि होटल के सामने बिजली खंभे से टकरा गया. इस दौरान रात्रि होने के कारण एक बड़ी घटना टल गयी. दुर्घटना के बाद रविवार की सुबह क्रेन की मदद से दोनों दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को मुख्य चौक से हटाया गया. वहीं बिजली खंभा टूटने से नवादा रोड एवं मुख्य चौक स्थित इलाके में 12 घंटे से अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही. रविवार को विद्युत विभाग के कर्मियों के द्वारा दूसरा पोल गाड़ कर बिजली आपूर्ति बहाल की गयी. विदित हो कि सिकंदरा मुख्य चौक एक्सीडेंट जोन बन गया. जहां प्रायः वाहनों की टक्कर हो रही है. जिसमें कई लोगों की जानें जा चुकी है. एक माह पूर्व 4 फरवरी को भी सिकंदरा मुख्य चौक पर ट्रक व स्कॉर्पियो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी थी. वहीं एक माह के अंदर अलग अलग वाहनों की ठोकर से मुख्य चौक पर स्थित ट्रैफिक पोस्ट तीन बार टूट चुका है. हालांकि हर बार वाहनों से जुर्माना लेकर ट्रैफिक पोस्ट की रिपेयरिंग कर दी जाती रही. लेकिन इस बार ट्रक के जोरदार धक्के से ट्रैफिक पोस्ट का फाउंडेशन जड़ से उखड़ गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन