ePaper

नई कमेटी का हुआ गठन, अनिता अंशु पुनः बनीं जिलाध्यक्ष

Updated at : 20 Sep 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
नई कमेटी का हुआ गठन, अनिता अंशु पुनः बनीं जिलाध्यक्ष

बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन (एटक) से संबद्ध जिले का तृतीय जिला सम्मेलन शनिवार को महिला कॉलेज परिसर में आयोजित की गयी.

विज्ञापन

झाझा. बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन (एटक) से संबद्ध जिले का तृतीय जिला सम्मेलन शनिवार को महिला कॉलेज परिसर में आयोजित की गयी. सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनीता अंशु ने की. सम्मेलन में उपस्थित सदस्यों ने बीते 8 सितंबर को यूनियन द्वारा पटना में आहूत आक्रोश दिवस के फलस्वरूप राज्य सरकार द्वारा आंगनवाड़ी सेविका/ सहायिकाओं के अतिरिक्त प्रोत्साहन मानदेय में क्रमशः 2000 एवं 500 रुपये वृद्धि किए जाने के निर्णय पर सम्मेलन में खुशी जाहिर करते हुए राज्य नेतृत्व का अभिनंदन किया. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रदेश महासचिव कुमार विंदेश्वर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मानदेय में की गयी वृद्धि ऊंट के मुंह में जीरा के समान है. यूनियन इससे संतुष्ट नहीं है. उन्होंने सेविका/सहायिकाओं को सरकारी कर्मी का दर्जा देने की मांग करते हुए कहा कि जब तक सेविका/सहायिकाओं को राज्यकर्मी का दर्जा नहीं दिया जाता है. सेविका को 25 हजार रुपये तथा सहायिका को 18 हजार रुपये मानदेय नहीं दी जाती है, तबतक आंदोलन जारी रहेगा. प्रदेश अंकेक्षक गौतम कुमार सिंह ने कहा कि जब तक सेविका/सहायिकाओं को राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिल जाता तबतक यूनियन का संघर्ष अनवरत जारी रहेगा. उन्होंने ग्रेच्युटी एवं मोबाइल का आदेश शीघ्र निकालने की मांग सरकार से की है. झारखंड राज्य के यूनियन के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि आगामी 2 अक्तूबर को आईसीडीएस परियोजना का 50 वर्ष पूर्ण हो जायेगा. किन्तु आंगनवाड़ी सेविका/सहायिकाओं को राज्यकर्मी का दर्जा नहीं दिया गया. यह अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है. जिलाध्यक्ष अनीता अंशु ने यूनियन को मजबूत करने का आह्वान किया. सम्मेलन में जिला महासचिव अर्चना सहाय ने एसआरएस से जुड़ी समस्याओं का जिक्र करते हुए उसके समाधान के सुझाव दिए. सम्मेलन में नई जिला कमेटी का चुनाव किया गया. इसमें अनीता अंशु को पुनः जिलाध्यक्ष, अर्चना सहाय को जिला महासचिव, नीतू कुमारी, पुष्पा कुमारी और समरी देवी को उपाध्यक्ष, चांदनी कुमारी, आशा देवी और विनिता राय को सचिव, रीना कुमारी को कोषाध्यक्ष समेत 9 सदस्यीय कार्यकारिणी के पद पर निर्विरोध चयन किया गया. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम श्रीवास्तव, झाझा परियोजना अध्यक्ष सुमित्रा यादव, रेखा कुमारी, मिहिर कुमार सिंह, विनोद वर्मा, नीतू कुमारी, सीमा कुमारी, मनीषा, गीता कुमारी, संजू कुमारी, रानी कुमारी, विनीता राय, किसलय कुमार समेत पूरे जिले की सैंकड़ों सेविकाएं/सहायिकाएं मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन