ePaper

दावत- ए-इफ्तार में दिखी भाईचारे की झलक

Updated at : 28 Mar 2025 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
दावत- ए-इफ्तार में दिखी भाईचारे की झलक

स्थानीय अंचल कार्यालय परिसर में रमजान के मौके पर बीते गुरुवार की शाम दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सोनो. स्थानीय अंचल कार्यालय परिसर में रमजान के मौके पर बीते गुरुवार की शाम दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया. जिसमें बीडीओ मो मोइनुद्दीन व सीओ सुमित कुमार आशीष के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजेदार व हिंदू समाज के लोग भी शामिल हुए. इस दौरान सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का मिसाल दिखा. सीओ सुमित कुमार आशीष के नेतृत्व में आयोजित इस इफ्तार पार्टी के बाद रोजेदारों ने नमाज अता कर समाज में अमन व खुशहाली की दुआ मांगी. उन्होंने कहा कि सोनो में दीवाली हो या रमजान, मुहर्रम हो या होली, हर पर्व पर दोनों समाज के लोग मिल-जुलकर खुशियां बांटते है. यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है. इसे बनाए रखने की जिम्मेदारी अब युवाओं की है. यहां के लोग आपसी भाईचारे को तरजीह देते है. इस तरह की संस्कृति को अपनाकर दूसरे इलाकों को भी सीख लेनी चाहिए. बीडीओ मो मोइनुद्दीन ने कहा कि सीओ साहब की यह पहल सराहनीय है. समाज में फैल रही कटुता के बीच यह आयोजन सौहार्द और सद्भाव का संदेश देता है. ईद, बकरीद, होली या दशहरा में यहां कोई भेद नहीं दिखता. यह आपसी सौहाद्र की मजबूती को दिखलाता है. इफ्तार में प्रखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन