जमुई में सड़क दुर्घटना, तीन की मौत, 6 घायल

Published at :17 Oct 2016 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
जमुई में सड़क दुर्घटना, तीन की मौत, 6 घायल

जमुई : बिहार के जमुईमें गिद्धौर थाना क्षेत्र के संसारपुर मोड़ के समीप रविवार को देर शाम एक ट्रक और ऑटो की टक्कर हो गयी. इस हादसे में ऑटो पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि छह अन्य घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक ट्रक नंबर डब्लूबी 37सी0679 झाझा की […]

विज्ञापन

जमुई : बिहार के जमुईमें गिद्धौर थाना क्षेत्र के संसारपुर मोड़ के समीप रविवार को देर शाम एक ट्रक और ऑटो की टक्कर हो गयी. इस हादसे में ऑटो पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि छह अन्य घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक ट्रक नंबर डब्लूबी 37सी0679 झाझा की ओर सेआरहीथीऔर उसपर चावल लोड था. संसारपुर मोड़ के सपीम ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो नंबर जेएच 15एच 9757 से टकरा गयी.

बताया जाता है कि ऑटो पर सवार सभी लोग गिद्धौर से लक्ष्मी पूजा का मेला देख कर लौट रहे थे तभी हादसा हो गया. सभी घायलों का दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक दल द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. वहीं उक्त घटना में गिद्धौर प्रखंड के संसारपुर ग्राम निवासी राम यादव की पुत्री 13 वर्षीय पुत्री रेबी कुमारी, खैरा नरियाना निवासी रविन्द्र साव के 40 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी एवं एक महिला के शव के बारे में जानकारी अप्राप्त है.

वहीं घायलों में लाली कुमारी, प्रीति कुमारी, निरंजन दास, शंकर दास, प्रियंका देवी, सुलेखा कुमारी, निवास कुमार इन सभी घायलों को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज जमुई सदर अस्पतॉल रेफर कर दिया गया.पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन