संदिग्ध परिस्थितियों में टेंट व्यवसायी लापता, परिजनों ने दिया आवेदन

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :22 Apr 2026 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में टेंट व्यवसायी लापता, परिजनों ने दिया आवेदन

थाना क्षेत्र के गुगुलडीह गांव का एक टेंट व्यवसायी बीते दो दिनों से लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मटिया मोहनपुर गांव से लापता बताया गया है.

विज्ञापन

बरहट. थाना क्षेत्र के गुगुलडीह गांव का एक टेंट व्यवसायी बीते दो दिनों से लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मटिया मोहनपुर गांव से लापता बताया गया है. जिस कारण परिजनों में किसी अनहोनी घटना को लेकर दहशत व्याप्त है. लापता युवक की पहचान कुंदन कुमार पिता विजय मंडल के रूप में की गयी है. पीड़ित परिजनों ने लक्ष्मीपुर थाने में आवेदन देकर युवक के सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है. पीड़ित परिजनों ने बताया कि कुंदन टेंट व्यवसाय कर अपना जीविकोपार्जन करता था. मंगलवार को गुगुलडीह पूर्वी रविदास टोला में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में दूल्हा रथ के संचालन के सिलसिले में लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मटिया पंचायत के मोहनपुर गांव गया था. इसी दौरान मटिया मुख्य मार्ग पर उसकी मुलाकात अपने किसी टेंट साथी से हुई. कुंदन ने अपने साथी को अपनी बाइक की चाबी यह कहकर थमा दी कि मुझे नींद आ रही है. हम एक परिचित की चार पहिया गाड़ी से कुछ ही देर में घर पहुंच जायेंगे. उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा. मटिया मुख्य मार्ग पर अंतिम बार देखे जाने के बाद से ही कुंदन का संपर्क अपने परिवार और मित्रों से पूरी तरह कट गया है और उसका मोबाइल स्वीच आफ बता रहा है. दो दिन बीत जाने के बाद भी वह वापस घर नहीं लौटा. जिस कारण परिजनों में किसी अनहोनी घटना को लेकर दहशत है. युवक की सकुशल बरामदगी के लिए परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की. पीड़ित परिवार ने इस मामले में लक्ष्मीपुर थाना सहित पुलिस अधीक्षक से मिल न्याय की गुहार लगायी है. इस संबंध में लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.शीध्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन