महिला मजदूर से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित पंस सदस्य गिरफ्तार

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :22 Apr 2026 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
महिला मजदूर से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित पंस सदस्य गिरफ्तार

प्रखंड के चिहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला मजदूर से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

चकाई. प्रखंड के चिहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला मजदूर से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना बीते 20 अप्रैल के शाम की बतायी जा रही है. पुलिस ने महिला के आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के मुख्य आरोपित धनिया सोरेन उर्फ दुर्गा को गिरफ्तार कर लिया है. धनिया सोरेन बरमोरिया पंचायत का पंचायत समिति सदस्य है. पुलिस ने घटनास्थल से महिला का कपड़ा भी बरामद किया है. महिला के दर्ज कराये गये केस में कहा गया है कि 20 अप्रैल की शाम 6:00 बजे के करीब जब अपने घर में काम कर रही थी, तभी पंचायत समिति सदस्य धनिया सोरेन घर में घुस गया और जबरदस्ती करने लगा. तब मैं भाग कर मंटू टुडू पिता मोहन टुडू के घर पहुंच गयी. वहां जाकर उन लोगों को सारी बात बतायी और वही छूप गयी. लेकिन शाम 7:00 बजे के करीब पुनः वहां धनिया सोरेन पिता संजला सोरेन, किशोर सोरेन पिता मुंशी सोरेन, सोमरा सोरेन पिता मंजू सोरेन वहा पहुंच गये. पहुंचने के बाद हमको स्कूल में कुछ काम करने की बात कह कर स्कूल की ओर ले गया. जब वहां गये तो वहां कोई आदमी नहीं था और ना ही कोई काम था. पूछने पर सभी मेरे साथ मारपीट की गयी और तीनों ने बारी बारी से मेरा साथ दुष्कर्म किया जिससे मैं बेहोश हो गयी. बेहोशी के समय हमको मंटू टुडू के घर के समीप ले जाकर छोड़ दिया. जब होश आया तो हम सबको बुलाने लगे तो मंटू टुडू के परिवार के लोगों ने मेरी मदद की. उसके बाद हम अपने घर गये तब मेरी तबीयत खराब होने लगी. उसके बाद मैंने थाने में आकर आवेदन दिया. चिहरा पुलिस ने केस दर्ज किये जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्य आरोपित धनिया सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य दो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इधर, फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है. महिला को मेडिकल जांच के लिए जमुई भेजा गया है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन