नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महिलाओं कांग्रेस नेता का किया पुतला दहन

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :22 Apr 2026 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महिलाओं कांग्रेस नेता का किया पुतला दहन

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक राज के नेतृत्व में महिलाओं ने बुधवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

जमुई. भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक राज के नेतृत्व में महिलाओं ने बुधवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया. प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी का पुतला दहन किया. महिलाओं ने कहा कि यह अधिनियम उनके अधिकारों और सशक्तिकरण से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम है, ऐसे में इसका विरोध दुर्भाग्यपूर्ण है. प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का इसे पास नहीं होने देना महिलाओं के हितों के खिलाफ है. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी, अजय पासवान, ताहिर अंसारी, अभिषेक मोदी, जया सिंह, मंजू देवी, रौशन कुमार, राहुल राठौड़, विद्युभूषण सिंह, राकेश चौधरी, चंदन पंडित, सुषमा देवी, राधा कुमारी और बबीता देवी समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन