गुरु छोटू टुडू के निधन पर जताया शोक

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :22 Apr 2026 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
गुरु छोटू टुडू के निधन पर जताया शोक

चकाई प्रखंड अंतर्गत महेशा पत्थर में पहले शिक्षक के रूप में कार्य करने वाले गुरु छोटू टुडू का बुधवार को निधन हो गया.

विज्ञापन

सरौन. चकाई प्रखंड अंतर्गत महेशा पत्थर में पहले शिक्षक के रूप में कार्य करने वाले गुरु छोटू टुडू का बुधवार को निधन हो गया. 74 वर्षीय उम्र में उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली. गुरु छोटू टुडू का अंतिम संस्कार महेशा पत्थर में ही किया गया. स्व छोटू टुडू हमेशा समाज के लिए खड़े रहने और अगुवाई करने वाले समाज को जागरूक करते रहते थे. अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके पुत्र मनोज टुडू और विजय टुडू दोनों को शिक्षक है और तीन बेटी में एक बेटी शिक्षिका के रूप में कार्य कर रही हैं. वही दामाद शिक्षक और बीएसएफ में देश की सेवा में कार्यरत हैं. गुरु छोटू टुडू शिक्षक की भूमिका में अपनी सेवा उत्क्रमित मध्य विद्यालय नावाडीह में देते हुए सेवानिवृत हुए थे. उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक लहर दौड़ गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही जिप सदस्य सलोमी मुर्मू, समाज सेवी अनिल गौतम सहित अन्य लोग उनके घर पहुंच कर शोकाकुल परिजनो से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना प्रकट की. साथ ही जिप सदस्य सलोमी मुर्मू ने कहा कि आज एक गार्जियन का अंत हो गया. गुरु छोटू टुडू हर हमेशा उनका मार्गदर्शन मिलते रहता था.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन