पुलिस ने नौ मोबाइलों को वास्तविक धारक को लौटाया

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :22 Apr 2026 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने नौ मोबाइलों को वास्तविक धारक को लौटाया

पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत बुधवार को लोगो का खोये मोबाइल को लौटाया.

विज्ञापन

चकाई. पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत बुधवार को लोगो का खोये मोबाइल को लौटाया. इस दौरान लोगो में काफी खुशी देखी गयी . इसे लेकर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में नो मोबाइल मालिकों को उनके वर्षों पूर्व गुम हुए या चोरी किये गये मोबाइल को लौटाया. इस क्रम में झाझा सोहजना निवासी ऋतू कुमारी, चकाई प्रखंड के रामचंद्रडीह निवासी विजय कुमार राय, चकाई थाना के नगड़ी निवासी धर्मेंद्र रजक, चकाई पंचायत के लीलूडीह निवासी राजीव कुमार उपाध्याय, प्रखंड के चकाई बाजार निवासी दीपक गुप्ता, सिमरिया निवासी सागर कुमार, सिमरिया निवासी अंकित कुमार, मानिकपुर निवासी गीता देवी एवं गंगटी निवासी मुक्तिनाथ साह को पुलिस ने चकाई थाने बुलाकर उनका गुम एवं चोरी हुआ मोबाइल सौंपा जिस कारण मोबाइल धारकों के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे. मोबाइल मिलने पर चकाई पुलिस टीम को धन्यवाद देते हुए दीपक गुप्ता ने कहा कि मेरे सहित अन्य मोबाइल धारकों का मोबाइल दो बर्ष पूर्व गुम हो चुका था. मैं तो मोबाइल मिलने की उम्मीद ही छोड़ चुका था. इसके लिए पूरी पुलिस टीम को धन्यवाद. वहीं चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया ये सभी मोबाइल बीते बर्ष 2024-2025 एवं 26 में खो चुके थे मगर पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान एवं वैज्ञानिक तरीके से अथक प्रयास क़र सभी मोबाइल को बरामद क़र उसके मालिकों को सौंप दिया. वहीं उन्होंने बताया कि 16फरवरी से अब तक चकाई पुलिस द्वारा 26 मोबाइल को बरामद क़र उसके धारकों को सौंप दिया गया है. मौके पर मोबाईल धारकों के साथ थानाध्यक्ष के अलावे, एस आई प्रभात कुमार, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक मंटू कुमार,सीसीटी एनएस प्रभारी सुनील कुमार चौधरी मौजूद थे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन