साइकिल दुकानदार को मारी गोली, बेगूसराय हुआ रेफर

बड़हिया : सोमवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने बड़हिया के चर्चित लोहिया चौक पर स्थित बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा भवन के निचले भाग में स्थित साइकिल दुकान के संचालक को गोली मारकर घायल कर दिया़ गोली मारने के बाद अपराधी दुकान के बाहर बाइक पर सवार अपने सहयोगी के साथ भागने में सफल रहा़ […]
बड़हिया : सोमवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने बड़हिया के चर्चित लोहिया चौक पर स्थित बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा भवन के निचले भाग में स्थित साइकिल दुकान के संचालक को गोली मारकर घायल कर दिया़ गोली मारने के बाद अपराधी दुकान के बाहर बाइक पर सवार अपने सहयोगी के साथ भागने में सफल रहा़ घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के रामसेन टोला निवासी सुबोध सिंह के पुत्र साइकिल दुकानदार ब्रजेश कुमार सोमवार की सुबह नौ बजे अपने एक कर्मचारी के साथ साइकिल दुकान को खोल साफ-सफाई कर पूजन कर रहा था,
वहीं उसका कर्मचारी दुकान के सामानों को सजा रहा था़ ठीक उसी वक्त एक युवक दुकान पर पहुंचा और ब्रजेश के करीब जाकर गोली मार दी़ गोली मारने के बाद युवक दुकान के बाहर स्टार्ट मोटरसाइकिल पर सवार अपने सहयोगी के साथ फरार हो गया़ ब्रजेश को तत्काल रेफरल अस्पताल बड़हिया में पहुंचाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










