ePaper

स्नातक समेस्टर-3 की परीक्षा में 717 परीक्षार्थी हुए शामिल

Updated at : 26 Mar 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक समेस्टर-3 की परीक्षा में 717 परीक्षार्थी हुए शामिल

डॉ अरविंद कुमार डिग्री महाविद्यालय विशनपुर में मुंगेर विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित सेमेस्टर तीन के प्रतिष्ठा विषय की परीक्षा में गुरुवार को कुल 717 परीक्षार्थी शामिल हुए.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह . डॉ अरविंद कुमार डिग्री महाविद्यालय विशनपुर में मुंगेर विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित सेमेस्टर तीन के प्रतिष्ठा विषय की परीक्षा में गुरुवार को कुल 717 परीक्षार्थी शामिल हुए. इस दौरान जहां प्रथम पाली में 362 परीक्षार्थी तो वहीं दूसरी पाली में 355 परीक्षार्थी शामिल हुए. साथ ही इस दौरान कुल 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित भी रहे. परीक्षा नियंत्रक प्रो महेंद्र प्रसाद राय ने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देश पर आयोजित परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में इतिहास विषय की परीक्षा में 193 एवं समाजशास्त्र विषय की परीक्षा में कुल 169 परीक्षार्थी शामिल हुए. इस दौरान दोनों विषयों में मिलाकर कुल 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित भी रहे. वहीं दूसरी पाली में राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा में कुल 183 परीक्षार्थी शामिल हुए. जबकि अर्थशास्त्र विषय में 165, ग्रामीण अर्थशास्त्र विषय में 4 एवं संस्कृत विषय में कुल 3 परीक्षार्थी शामिल हुए. वहीं इस दौरान कुल 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित भी रहे. प्रो राय ने बताया कि डॉ अरविंद कुमार डिग्री कॉलेज में स्थानीय फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो महेंद्र प्रसाद राय सहित केंद्राधीक्षक प्रो कुमार प्रसून्न रामाकृष्णन, प्रभारी प्राचार्य प्रो संजय कुमार पांडेय, प्रो दयानंद कश्यप, राजेश कुमार, पिंकू कुमार, निवास कुमार राय, प्रवीण कुमार वर्मा, निशा कुमारी, संतोष वर्मा, सुधीर कुमार वर्मा, ओमजी, चंदन कुमार, रानी कुमारी, चंद्रशेखर दास सहित महाविद्यालय परिवार के अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन