संत शिरोमणि रैदास जी के जीवनी से लेनी चाहिए हमलोगों को सीख

Published at :12 Feb 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
संत शिरोमणि रैदास जी के जीवनी से लेनी चाहिए हमलोगों को सीख

चकाई उच्च विद्यालय के मैदान में संत शिरोमणि रैदास की 648वीं जयंती चमार महासंघ के बैनर तले बुधवार को समारोह पूर्वक मनायी गयी.

विज्ञापन

संत शिरोमणि रैदास की 648वी जयंती मनायी गयी चकाई. चकाई उच्च विद्यालय के मैदान में संत शिरोमणि रैदास की 648वीं जयंती चमार महासंघ के बैनर तले बुधवार को समारोह पूर्वक मनायी गयी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह चकाई के पूर्व बीडीओ सुनील कुमार चांद, देवघर के पूर्व विधायक नारायण दास, प्रमुख उर्मिला देवी, पूर्व उपप्रमुख कांग्रेस दास आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर जयंती कार्यक्रम का उद्घाटन किया. वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि संत शिरोमणि रैदास जी के जीवनी से हमलोगों को सीख लेनी चाहिए. वे दलित कुल में भी जन्म लेकर महान संत बने. अपने जीवन यापन हेतु वे मोची का काम करते थे साथ साथ सच्चे मन से ईश्वर आराधना भी करते थे. उन्होंने ही कहा था मन चंगा तो कठोती में गंगा. मतलब आपको ईश्वर की आराधना करने हेतु ना गंगा नहाना है ना तीर्थ जाना है आप जहां हैं वहीं से अपना काम करते हुए भी उनकी आराधना कर सच्चा ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि उनकी ज्ञान और सच्ची भक्ति के आगे बड़े बड़े ज्ञानी उनके आगे शीश झुकाते थे. कृष्ण भक्त मीराबाई का मार्ग दर्शन भी उन्होंने ही किया था. वहीं पूर्व बीडीओ सुनील कुमार चांद ने कहा कि जाति से कोई अज्ञानी या ज्ञानी नही होता है. वे अपने उज्ज्वल कर्म से इस पद को प्राप्त करते हैं जैसे संत रैदास जी ने इस पद को प्राप्त किया. उसी तरह कई महान विभूति दलित समाज के होते हुए भी आज दुनियां उनकी पूजा करती है जैसे बेद ब्यास ने महाभारत की रचना की. वाल्मीकि जी ने रामायण लिखा. वहीं बाबा साहेब ने भारतीय संविधान को लिखा. भले ही ये दलित जाति से थे मगर इनके महान कर्म और हठ योग ने इन्हें अमर बना दिया. हम सब को इनके नक्शे कदम पर चलते हुए अपने आपको इनके अच्छे कार्यों का अनुशरण करना चाहिए. वहीं जमुई के पूर्व सांसद प्रत्याशी अर्चना रविदास ने कहा कि महान संत शिरोमणि रेदास हमलोगों के भगवान थे. उन्होंने संसार को शांति व भक्ति का संदेश दिया है. उस संदेश रूपी दीप को हमें जलाये रखना चाहिए. इनके अलावे प्रकाश राज आंबेडकर, प्रशांत बौद्ध, कांग्रेस दास आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. इसके पूर्व चमार महासंघ की और से जयंती के मौके पर भव्य जुलूस निकाला गया. जो पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचा. इस बीच संत रैदास, भीम राव आंबेडकर, कांशीराम, गौतम बुद्ध का जमकर जयकारा लगाया गया. इस मौके सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. मंच संचालन शिक्षक नारायण दास ने किया. मौके पर समाजसेवी आमिर दास, बसपा नेता आदित्य रौशन, गीता देवी, परमानंद दास, कुलदीप दास, साजन कुमार, प्रदीप दास, रौशन कुमार, जय देवदास, कुणाल पंचम, उमेश दास, राजेंद्र दास, ललन कुमार, राजेश दास, मनोज दास, राजकुमार दास, मनोज दास, इंद्रदेव दास सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन