ePaper

पिकअप से 615.600 लीटर शराब बरामद, चालक व खलासी गिरफ्तार

Updated at : 26 Nov 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
पिकअप से 615.600 लीटर शराब बरामद, चालक व खलासी गिरफ्तार

जिले के सोनो थाना क्षेत्र के डूमरी चेकपोस्ट से उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार सुबह डाभ लदे पिकअप से भारी मात्रा में शराब बरामद की है.

विज्ञापन

जमुई . जिले के सोनो थाना क्षेत्र के डूमरी चेकपोस्ट से उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार सुबह डाभ लदे पिकअप से भारी मात्रा में शराब बरामद की है. साथ ही चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार चालक पश्चिम बंगाल राज्य के आसनसोल जिला के कलामोड़ बाइपास निवासी विभीषण महतो के पुत्र विकास कुमार महतो और उपचालक दरभंगा जिले के बाजितपुर निवासी मो फिरोज है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि छापेमारी अभियान में डूमरी चेकपोस्ट पर डाभ के नीचे छुपाकर पिकअप से 615.600 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया गया है. साथ ही चालक और उपचालक को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि शराब की खेप आसनसोल से दरभंगा ले जाया जा रहा था. गिरफ्तार चालक व उपचालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन