श्रीश्री 108 वासंती दुर्गा मंदिर का 26वां वार्षिकोत्सव संपन्न

Published at :12 Feb 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीश्री 108 वासंती दुर्गा मंदिर का 26वां वार्षिकोत्सव संपन्न

नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार अवस्थित श्रीश्री 108 वासंती दुर्गा का 26वां वार्षिकोत्सव बुधवार को माघी पूर्णिमा के मौके पर धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

झाझा. नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार अवस्थित श्रीश्री 108 वासंती दुर्गा का 26वां वार्षिकोत्सव बुधवार को माघी पूर्णिमा के मौके पर धूमधाम से मनाया गया. पंडित कुलदीप झा व दिलीप झा के नेतृत्व में संपन्न हुए इस पूजा में यजमान के रूप में लक्ष्मण झा, नवल किशोर झा आदि थे. इस दौरान पंडितों द्वारा पूरे विधि-विधान से मां का शृंगार व अन्य तरह का पूजन किया गया. श्रद्धालुओं द्वारा मां का पूजन, कुमारी कन्या भोजन करवाया गया. वार्षिकोत्सव को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार मां के दर्शन को लेकर मंदिर परिसर में लगे हुए थे. कार्यक्रम को लेकर लक्ष्मण झा ने बताया कि आज मंदिर का 26वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. इसके लिए ग्रामीण सुबह से ही पूजा-पाठ में लगे हुए हैं. मौके पर दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन