जमुई रेलवे स्टेशन से 24 लीटर विदेशी शराब बरामद

Updated at : 22 May 2024 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
जमुई रेलवे स्टेशन से 24 लीटर विदेशी शराब बरामद

जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

बरहट. जीआरपी ने जमुई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक स्थित न्यू फूटओवर ब्रिज के नीचे से प्लास्टिक के दो बैग से अलग-अलग कंपनी की 24 लीटर विदेशी शराब बरामद की. थानाध्यक्ष मनोज कुमार देव ने बताया कि बुधवार सुबह यात्रियों ने प्लेटफार्म पर स्थित फुटओवर ब्रिज के समीप लावारिस अवस्था में दो बैग पड़े होने की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और अगल-बगल की यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने इस बारे में कुछ नहीं बताया. इसके बाद पुलिस बैग लेकर थाना आयी, तलाशी के क्रम में बैग से कई बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. उन्होंने बताया कि शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगाल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन