ePaper

बाइक की डिक्की से उड़ाये 2.40 लाख रुपये

Updated at : 17 Jan 2026 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक की डिक्की से उड़ाये 2.40 लाख रुपये

थाना क्षेत्र के पिपराडीह स्थित एक निजी धर्मशाला के समीप शनिवार को अज्ञात बदमाशों ने बाइक की डिक्की से 2 लाख 40 हजार रुपये उड़ा लिया.

विज्ञापन

झाझा. थाना क्षेत्र के पिपराडीह स्थित एक निजी धर्मशाला के समीप शनिवार को अज्ञात बदमाशों ने बाइक की डिक्की से 2 लाख 40 हजार रुपये उड़ा लिया. घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही इलाके की नाकेबंदी कर छापेमारी व छानबीन शुरू कर दी गयी. रानीकुरा निवासी रवि कुमार ने बताया कि वह शनिवार को एक निजी बैंक शाखा से 2 लाख 40 हजार रुपये की निकासी कर राशि को बाइक की डिक्की में रख कमरुल होदा चौक होते हुए धर्मशाला के पास बाइक खड़ी कर कुछ आवश्यक कार्य से आसपास गये थे. कुछ देर बाद जब वे लौटे तो देखा कि बाइक की डिक्की खुली हुई है. उसमें रखी पूरी नकदी गायब है. थाना को सूचना देते हुए लिखित आवेदन देकर पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया. पुलिस पदाधिकारी प्रेमजीत कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की व क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालना शुरू किया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दिया गया है. पूरे इलाके की नाकेबंदी कर छापेमारी अभियान शुरू कर दी गयी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपितों की गिरफ्तारी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन