जमुई पुलिस ने 150 लीटर जावा महुआ को किया जब्त

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 13 May 2025 9:25 PM

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जमुई पुलिस अवैध शराब के निर्माण एवं भंडारण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है.

विज्ञापन

जमुई . पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जमुई पुलिस अवैध शराब के निर्माण एवं भंडारण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. जानकारी देते हुए एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि इस क्रम में चंद्रदीप थाना क्षेत्र में इलटीएफ वन टीम और स्थानीय थाना की संयुक्त कार्रवाई में एक गुप्त सूचना पर छापेमारी की गयी. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लगभग 150 लीटर फूला हुआ जावा महुआ को बरामद किया. बताया जा रहा है कि जावा महुआ को शराब बनाने के लिए तैयार किया जा रहा था. वहीं पुलिस ने शराब बनाने में उपयोग किये जाने वाले बर्तनों को भी नष्ट कर दिया गया. इस अभियान में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर यह सुनिश्चित किया कि क्षेत्र में शराब का प्रसार न हो सके. जमुई पुलिस ने यह संदेश दिया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. जमुई पुलिस ने जनता से अपील की है कि शराब बनाने या उसकी तस्करी की जानकारी पुलिस को दें ताकि समाज को नशामुक्त बनाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन