कैंप में 145 लोगों की गयी एचआइवी जांच

बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के आदेश अनुसार बुधवार को जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के एपीएचसी मटिया तथा रंगनिया गांव में एचआइवी जागरूकता परामर्श एवं जांच कैंप लगाया गया.
जमुई . बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के आदेश अनुसार बुधवार को जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के एपीएचसी मटिया तथा रंगनिया गांव में एचआइवी जागरूकता परामर्श एवं जांच कैंप लगाया गया. कैंप में 145 लोगों का एचआइवी के अलावे टीबी, ब्लड शुगर, बीपी, सिफीलिस सहित अन्य बीमारियों की जांच की गयी. इससे पूर्व सदर अस्पताल परिसर से सिविल सर्जन डॉ अमृत किशोर, उपाधीक्षक डॉ सैयद नौशाद अहमद, एसीएमओ डॉ अरविंद कुमार, यूनिसेफ के अभिमन्यु कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जांच टीम को रवाना किया. जांच टीम का नेतृत्व एसीएमओ डॉक्टर अरविंद कुमार, द्वारा किया गया. जबकि साथ में अखोरी मनीत कुमार, नकुल देव ठाकुर, प्रियदर्शी भारती, रितेश कुमार, पूजा कुमारी, बीसीएम एवं अन्य कर्मचारी शामिल थे. बताते चले की बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के आदेशानुसार जिले के चार प्रखंडों में आगामी 26 मार्च तक एचआईवी जागरूकता परामर्श एवं जांच कैंप का आयोजन किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










