सज-धज कर तैयार हो रहा बानाडीह गांव

Updated at : 09 Jan 2020 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
सज-धज कर तैयार हो रहा बानाडीह गांव

जमुई/गिद्धौर : ,जल जीवन हरियाली यात्रा के सातवें चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 10 जनवरी को जमुई आ रहे हैं. इस दौरान वह जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज रतनपुर के बानाडीह गांव में योजनाओं का अवलोकन करेंगे. इसे लेकर जिला प्रशासन के द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा […]

विज्ञापन

जमुई/गिद्धौर : ,जल जीवन हरियाली यात्रा के सातवें चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 10 जनवरी को जमुई आ रहे हैं. इस दौरान वह जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज रतनपुर के बानाडीह गांव में योजनाओं का अवलोकन करेंगे. इसे लेकर जिला प्रशासन के द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं.

बताते चलें कि आगामी 10 जनवरी को अपने कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 11:00 बजे सुबह गिद्धौर पहुंचेंगे और जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत कोसमा आहार और उलाई बीयर के जीर्णोद्धार, सोख्ता निर्माण, वृक्षारोपण, कृषि विभाग के अंतर्गत मृदा संरक्षण योजना के तहत बनाया गया सिंचाई कुआं, जैविक खेती का अवलोकन करेंगे.
इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल जीवन हरियाली से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का भी अवलोकन भी करेंगे. जिसके बाद मुंगेर जिले के भीम बांध के लिए प्रस्थान कर जाएंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पदाधिकारी दिन रात एक कर कार्य को पूर्ण करने में लगे हुए हैं. जबकि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साहित दिखाई दे रहे हैं.
बदल गई कोसमा आहार की तकदीर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत कोसमा अहार और उलाई बीयर का जीर्णोद्धार किया गया है.
जिसमें नहर की खुदाई, बांध का निर्माण कराया गया है और रंग रोगन किया गया है. जल-जीवन-हरियाली के तहत आहर पर वृक्षारोपन भी किया गया है. इसका भी पूरा ध्यान रखा गया है कि उक्त आहर और बीयर के जीर्णोद्धार से पूरे इलाके में किसानों को सहूलियत पहुंचे. इसके अलावा मुख्य आहार और बीयर के मध्य भाग में बांध का निर्माण कराया गया है, जिस पर सड़क बनाकर उसे मजबूती दी गई है.
जीविका के द्वारा भी लगाई जा रही प्रदर्शनी
सीएम के आगमन को लेकर जीविका के द्वारा भी प्रदर्शनी लगाई गई है. जिसमें अलग-अलग योजनाओं को लेकर प्रदर्शनी लगाई गई है. जीविका कर्मियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान हम भी अपनी सभी योजनाओं को लेकर प्रदर्शनी लगा रहे हैं.
सज धज कर तैयार हो गया कुआं
कोसमा आहार के ठीक सामने मृदा संरक्षण योजना के तहत कुंआ का जीर्णोद्धार कराया गया है और जल संरक्षण का संदेश दिया जाने का प्रयास किया जा रहा है. इसे लेकर पेंटिंग्स बनाकर भी संदेश देने का प्रयास किया गया है. गांव के अन्य सरकारी भवन की दीवारों पर भी पेंटिंग कर जन-जागरूकता संदेश लिखा गया है.
मॉडल स्कूल के रूप में तब्दील हुआ बानाडीह स्कूल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय बानाडीह को मॉडल स्कूल के रूप में परिणत कर दिया गया है. पूरे स्कूल का रंग रोगन तो कराया गया है. साथ ही उन्नयन बिहार योजना के तहत इसमें स्मार्ट क्लास का संचालन भी शुरू कर दिया गया है.
विद्यालय के सभी कमरों में बच्चों की शिक्षाप्रद पेंटिंग बनवाई गई है. जबकि विद्यालय परिसर में जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जैविक पोषण वाटिका भी लगाया गया है. जिसके तहत अलग-अलग फल व सब्जियों की खेती जैविक तरीके से की जा रही है.
मॉडल स्कूल के रूप में तब्दील हुआ बानाडीह स्कूल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय बानाडीह को मॉडल स्कूल के रूप में परिणत कर दिया गया है. पूरे स्कूल का रंग रोगन तो कराया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन