पंजीयन काउंटर की कटी बिजली, हुई परेशानी
Updated at : 19 Sep 2019 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

जमुई : सदर अस्पताल में बुधवार को ओपीडी के समय सुबह करीब 10:00 बजे अचानक बिजली गुम हो जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा अस्पताल में इलाज को आए पर्ची के लिए कतारबद्ध मरीज मनीष कुमार, राम सिंह, मनोज सिंह, बिट्टू कुमार, लक्ष्मी देवी, मोनी कुमारी, सीता देवी, सहित दर्जनों मरीज ने […]
विज्ञापन
जमुई : सदर अस्पताल में बुधवार को ओपीडी के समय सुबह करीब 10:00 बजे अचानक बिजली गुम हो जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा अस्पताल में इलाज को आए पर्ची के लिए कतारबद्ध मरीज मनीष कुमार, राम सिंह, मनोज सिंह, बिट्टू कुमार, लक्ष्मी देवी, मोनी कुमारी, सीता देवी, सहित दर्जनों मरीज ने बताया कि ओपीडी के लिए निर्धारित समय सुबह 8:00 बजे से ही हमलोग कतारबद्ध हैं.
जब पर्ची के लिए हमारी बारी आई तो अचानक पंछी पंजीयन काउंटर का लाइन कट गया. जिससे हम लोगों को करीब एक घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा. लोगों ने बताया कि ओपीडी मैं इलाज को लेकर अस्पताल में मरीज को परिसर स्थित पंजीयन काउंटर पर पर्ची बनाना पड़ता है. तब जाकर डॉक्टर साहब इलाज करते हैं.
बाद में काउंटर पर कार्यरत कर्मी के द्वारा इसकी जानकारी अस्पताल के बारे पदाधिकारी को दिया गया तब जाकर विद्युत व्यवस्था बहाल हो सका. एक सप्ताह में करीब तीन दिन अस्पताल में बिजली गुम हो चुका है. बीते तीन दिन पूर्व अस्पताल के प्रसव कक्ष में रात करीब 10:00 बजे अचानक बिजली कट गयी. जिससे चिकित्सक सहित मरीज को परेशानी का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




