सीएसपी संचालक से 13 लाख रुपये की लूट, भागने के दौरान एक ग्रामीण की हुई मौत

प्रखंड के झाझा-बोड़वा मुख्य सड़क पर नागी डैम के समीप शुक्रवार की शाम अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया.
झाझा. प्रखंड स्थित झाझा-बोड़वा मुख्य सड़क पर नागी डैम के समीप बीते शनिवार शाम एक बड़ी लूट की वारदात सामने आयी थी. एसबीआइ से रुपये निकालकर घर लौट रहे सीएसपी संचालक राजेश कुमार व उनके सहयोगी सुभाष यादव से नकाबपोश अपराधियों ने पिस्तौल की नोक पर 13 लाख रुपये लूट लिये. भागने के क्रम में अपराधियों की गाड़ी से एक ग्रामीण भोला पासवान को धक्का लग गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि घटना के तुरंत बाद एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई शुरू की गयी. टीम में झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पुनि विकास कुमार, गिद्धौर थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने मोहनपुर व लक्ष्मीपुर थाना की पुलिस को अलर्ट करते हुए पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करायी. इसी दौरान अपराधियों की कार कीचड़ में फंस गयी, इससे एक आरोपित ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया. पकड़े गये आरोपित की पहचान बांका जिला के बेलहर थाना क्षेत्र के बहजोरा गांव निवासी विजय कुमार के रूप में हुई. उसके पास से एक पिस्तौल व कारतूस बरामद किया गया. गिरफ्तारी के बाद खुला पूरा मामला विजय कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने झाझा, चरकापत्थर, गिद्धौर व यूपी प्रदेश के गाजीपुर जिले में छापेमारी कर पांच अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों में भगवाना गांव निवासी वेदनाथ कुमार, मुकेश कुमार दास, सूरज कुमार दास, यूपी के गाजीपुर निवासी सुनील कुमार गुप्ता और गिद्धौर के दीपक कुमार शामिल हैं. पुलिस ने लूट की राशि के साथ हथियार भी किये बरामद पुलिस ने आरोपितों के पास से लूट के 10 लाख 38 हजार 500 रुपये, दो कट्टा, दो कारतूस, एक खोखा, सीएसपी संचालक का मोबाइल, बैंक पासबुक, चेक बुक, चार धारदार चाकू और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जब्त की है. भोला पासवान के परिजनों को मिलेगा मुआवजा एसपी ने बताया कि भाग रहे अपराधियों की गाड़ी की चपेट में आकर मधुआ गांव निवासी भोला पासवान की मृत्यु हो गयी. उनके परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




