ePaper

आठ दागियों ने लगायी हाजिरी

Updated at : 14 May 2019 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
आठ दागियों ने लगायी हाजिरी

कटोरिया : एसपी स्वप्ना जी मेश्राम व एडिशनल एसपी सह एसडीपीओ मदन कुमार आनंद के संयुक्त निर्देश पर कटोरिया थाना कैंपस में गुंडा परेड करायी गयी. इस क्रम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने थाना के गुंडा पंजी में दर्ज सभी दागियों को थाना परिसर में हाजिरी लगवायी. हाजिरी लगाने वाले आठ दागियों को थानाध्यक्ष ने […]

विज्ञापन

कटोरिया : एसपी स्वप्ना जी मेश्राम व एडिशनल एसपी सह एसडीपीओ मदन कुमार आनंद के संयुक्त निर्देश पर कटोरिया थाना कैंपस में गुंडा परेड करायी गयी. इस क्रम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने थाना के गुंडा पंजी में दर्ज सभी दागियों को थाना परिसर में हाजिरी लगवायी. हाजिरी लगाने वाले आठ दागियों को थानाध्यक्ष ने किसी भी प्रकार की असामाजिक या आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाये जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की सख्त हिदायत भी दी. उन्होंने सभी दागियों को किसी भी प्रकार के गैर कानूनी कार्य में भाग नहीं लेने की चेतावनी भी दी.

थानाध्यक्ष ने कहा कि भौतिक सत्यापन के बाद छानबीन में अपने आचरण व आदत में बदलाव लाने वाले दागियों के नाम गुंडा पंजी से हटने के भी प्रावधान हैं. लेकिन इसके लिये कभी भी विधि व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने या सड़क-जाम या हंगामा होने पर इसे तूल देने या प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संलिप्त रहने वालों के नाम गुंडा पंजी में दर्ज किये जाते हैं.
ऐसी असामान्य स्थिति उत्पन्न होने पर पुलिस प्रशासन को सकारात्मक सहयोग करने वालों के नाम गुंडा पंजी से हटते भी हैं. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शांति, सांप्रदायिक सौहाद व विधि व्यवस्था बनाये रखने एवं जेल से छूटे व दागी अपराधियों की गतिविधि की मोनिटरिंग करने के उद्देश्य से एसपी के निर्देश पर समय-समय पर थाना में गुंडा परेड करायी जाती है.
ताकि गुंडा पंजी में दर्ज दागियों की वर्तमान गतिविधि, आचरण व व्यवहार का पता चल सके. रविवार को थाना में हाजिरी लगाने वाले सभी आठ दागियों ने थानाध्यक्ष को आश्वस्त भी किया कि भविष्य में कभी भी वे किसी भी प्रकार की अशांति या कानून व्यवस्था भंग करने जैसे असामाजिक कार्यों में संलिप्त नहीं रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन