दादा की पुण्यतिथि पर जमुई आएंगे सीएम सम्राट चौधरी, प्रशासन अलर्ट, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
सीएम सम्राट चौधरी
Samrat Choudhary: बुधवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड स्थित नयागांव पहुंचेंगे. यहां वे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिग्विजय सिंह (दादा) की पुण्यतिथि पर उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. प्रशासनिक अधिकारियों की लगातार बैठकें चल रही हैं और कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है.
जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट
Samrat Choudhary: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह (दादा) की पुण्यतिथि पर जमुई में बड़ा राजनीतिक जमावड़ा होने जा रहा है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में है. सुरक्षा व्यवस्था से लेकर ट्रैफिक प्लान तक को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
नयागांव स्थित समाधि स्थल पर करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को गिद्धौर प्रखंड के नयागांव स्थित दिग्विजय सिंह (दादा) की समाधि स्थल पहुंचेंगे. यहां वे श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद करेंगे. इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे.
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, पार्किंग, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की लगातार बैठकें हो रही हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके.
एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह
मुख्यमंत्री के जमुई आगमन को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. दिग्विजय सिंह की कर्मभूमि माने जाने वाले जमुई में आयोजित इस कार्यक्रम को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
ट्रैफिक व्यवस्था में रहेगा बदलाव
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जमुई पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. पुलिस के अनुसार 24 जून को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के कैन्हूट मोड़ से गुगुलडीह चौक, नयागांव, रतनपुर चौक तथा रतनपुर चौक से मिटो टॉवर होते हुए गिद्धौर थाना तक मुख्य मार्गों पर यातायात नियंत्रित रहेगा.
वैकल्पिक मार्गों के उपयोग की अपील
जमुई पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान अत्यावश्यक यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को सफल बनाने में आम नागरिकों का सहयोग महत्वपूर्ण है. अधिकारियों ने लोगों से संयम बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है.
ALSO READ: धोबघट-सिमरिया मुख्य संपर्क मार्ग बना तालाब, आवागमन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पिंटू प्रणव
प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है। न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी। कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है। संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










