जमुई में पूर्व मुखिया की गोली मार हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Dec 2018 9:06 AM
जमुई : जिले के बरहट थाना क्षेत्र की कटौना पंचायत के पूर्व मुखिया धनंजय सिंह उर्फ बौआ सिंह की रविवार शाम लगभग 5:40 बजे अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पूर्व मुखिया बौआ सिंह बाइक सेगादी कटौना स्थित अपने घर से जमुई की ओर जा रहे थे. रास्ते में […]
जमुई : जिले के बरहट थाना क्षेत्र की कटौना पंचायत के पूर्व मुखिया धनंजय सिंह उर्फ बौआ सिंह की रविवार शाम लगभग 5:40 बजे अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पूर्व मुखिया बौआ सिंह बाइक सेगादी कटौना स्थित अपने घर से जमुई की ओर जा रहे थे. रास्ते में वह कटौना पेट्रोल पंप से 500 मीटर की दूरी पर अवस्थित अपने गोदाम के पास रुककर मजदूरों से बात करने लगा. इसी क्रम में जमुई की दिशा से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी आये तथा उनमें से एक बाइक से उतर कर पूर्व मुखिया पर गोलियों की बौछार कर दी. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर पुिलस पहुंची और मामले की जांच की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










