दुकान से खींच कर युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 24 May 2026 6:49 PM

विज्ञापन

शहर के महाराजगंज बाजार स्थित एक घड़ी दुकान के बाहर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़ित युवक ने रविवार को टाउन थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन, जांच में जुटी पुलिस जमुई. शहर के महाराजगंज बाजार स्थित एक घड़ी दुकान के बाहर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़ित युवक ने रविवार को टाउन थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है. थाना में दिये आवेदन में टाउन थाना क्षेत्र के सतगामा मोहल्ला निवासी मो साहिल पिता मो जहांगीर ने बताया कि बीते शनिवार को घड़ी खरीदने के लिए महाराजगंज बाजार स्थित शंभू वॉच घड़ी दुकान पहुंचा था. इसी दौरान विजय कुमार, अंकित कुमार, सुजीत कुमार, शिवम कुमार, अजय कुमार समेत दो-तीन अज्ञात युवकों ने उसे दुकान से बाहर खींच लिया और मारपीट शुरू कर दी. पीड़ित का आरोप है कि सभी युवकों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई की. हमले में उसके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आयी हैं. मो साहिल ने आवेदन में कहा है कि यदि आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव नहीं करते तो आरोपित उसकी जान भी ले सकते थे. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. घटना के दौरान हुई पूरी मारपीट दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. रविवार को इसका वीडियो सामने आया, इसमें साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक मो साहिल को दुकान से बाहर खींचकर ले जाते हैं और फिर लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर रहे हैं. पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने की बात कही है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान कर मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन