देवघर से कैमूर लौट रहे कांवरियों से भरी पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, करीब दो दर्जन घायल

जमुई : देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक कर लौट रहे कांवरियों का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट जाने से एक कांवरिया यात्री की मौत हो गयी. वहीं, करीब दो दर्जन कांवरियां घायल हो गये. यह हादसा जिले के चकाई थाना क्षेत्र स्थित बामदह मोड़ के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक, जिले के […]
जमुई : देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक कर लौट रहे कांवरियों का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट जाने से एक कांवरिया यात्री की मौत हो गयी. वहीं, करीब दो दर्जन कांवरियां घायल हो गये. यह हादसा जिले के चकाई थाना क्षेत्र स्थित बामदह मोड़ के पास हुआ.
जानकारी के मुताबिक, जिले के चकाई थाना क्षेत्र स्थित बामदह मोड़ के पास कांवरियों से भरी पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त होने से एक कांवरिया यात्री की मौत मंगलवार की सुबह हो गयी. वहीं, पिकअप वैन पर सवार करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गये. बताया जाता है कि पिकअप वैन पर सवार सभी कांवरिया यात्री कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र स्थित रामगढ़ थाना क्षेत्र के लसड़ा गांव के बताये जाते हैं. हादसे में 45 वर्षीय लालबिहारी सिंह, पिता दशरथ सिंह की मृत्यु हो गयी.
कौन-कौन हुए घायल
1- ओमप्रकाश पुजहर 30 वर्ष
2- धुरा सिंह 25 वर्ष
3- छोटू सिंह 22 वर्ष
4- हरेंद्र सिंह- 25 वर्ष
5- तन्नू सिंह 18 वर्ष
6- मटरू सिंह 19 वर्ष
7- धर्मवीर सिंह 28 वर्ष (चालक)
9- अचल कुमार 25 वर्ष
10- कन्हैया कुमार सिंह 24 वर्ष
11- अजय मझहर 21 वर्ष
12- नंदू यादव 20 वर्ष
13- वकील यादव 20 वर्ष
14- मिथिलेश यादव 20 वर्ष
15- शिवकुमार यादव 38 वर्ष
16- बबलू कुमार 17 वर्ष
17- रवि कुमार10 वर्ष
18- सानू सिंह 45 वर्ष
19- मटरू सिंह 34 वर्ष
20- बबन मुसहर 27 वर्ष
21- रंजन कुमार 23 वर्ष
22- मनोज मुसहर 28 वर्ष
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




