हथियार दिखा कर पटना-कोलकाता एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में लूटपाट

Updated:
विज्ञापन

झाझा : सोमवार की रात को नकाबपोश हथियारों से लैस अपराधियों ने पटना- कोलकाता आनंद विहार एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 13132 डाउन के स्लीपर बोगी में जमकर लूटपाट की. लूटपाट करने के बाद सभी अपराधी आउटर सिग्नल के पास गाड़ी को रोककर फरार हो गये. घटना गिद्धौर स्टेशन और उसके आउटर सिग्नल के बीच की है. […]

विज्ञापन
झाझा : सोमवार की रात को नकाबपोश हथियारों से लैस अपराधियों ने पटना- कोलकाता आनंद विहार एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 13132 डाउन के स्लीपर बोगी में जमकर लूटपाट की. लूटपाट करने के बाद सभी अपराधी आउटर सिग्नल के पास गाड़ी को रोककर फरार हो गये. घटना गिद्धौर स्टेशन और उसके आउटर सिग्नल के बीच की है.
घटना के बाबत जानकारी देते हुए इंटेलिजेंस रेल अधिकारी पीके तिवारी ने बताया कि जब उक्त ट्रेन स्टेशन से खुले तभी स्लीपर बोगी में 5-6 की संख्या में नकाबपोश हथियारों से लैस अपराधियों ने स्लीपर में सफर कर रहे महिलाओं के साथ बदतमीजी करते हुए उसके कई सामान छीन लिए. जब महिलाओं ने इसका विरोध किया, तो लुटेरों ने बदतमीजी के साथ लूटना शुरू कर दिया. महिलाओं से कई कीमती सामान लूटकर आउटर सिग्नल के पास सभी उतरकर फरार हो गये.
अपराधियों के हथियार से लैस होने के कारण सभी यात्री भय के मारे डरे-सहमे बोगी में ही सीट पर छिपे रहे. जैसे ही ट्रेन झाझा स्टेशन पर पहुंची, तो यात्रियों ने हंगामा करना शुरू किया. लेकिन जिनके साथ लूटपाट की घटना हुई थी डर के मारे उन्होंने ट्रेन से उतरना मुनासिब नहीं समझा. तो फिर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया. इंटेलिजेंस अधिकारी ने बताया कि लूटपाट की घटना इस रूट पर लगभग रोज होती है. पीड़ित रेलवे यात्रियों का आरोप था कि उस बोगी में न तो स्कॉर्ट पार्टी थी और न ही टीटीइ था.
रेलवे का कोई भी पदाधिकारी लूटपाट से पीड़ित रेल यात्रियों से से नहीं मिले. इस बाबत रेल पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है और ऐसी कोई जानकारी मेरे पास नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन