फिर चमकेगा झाझा स्टेशन सभी जर्जर सड़कें होंगी दुरुस्त

Updated:
विज्ञापन

झाझा : दानापुर एडीआरएम अतुल प्रियदर्शी ने सोमवार को झाझा स्थित विभिन्न स्टेशन कार्यालय का निरीक्षण किया. साथ ही मेमूशेड के विस्तारीकरण का भी जायजा लिया. दानापुर-टाटा एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18184 में लगे विशेष सैलून से ट्रेन के समय के पूर्व ही झाझा पहुंच गये. उसके बाद उपरी पुल होते हुए मेमुशेड के पश्चिमी भाग […]

विज्ञापन
झाझा : दानापुर एडीआरएम अतुल प्रियदर्शी ने सोमवार को झाझा स्थित विभिन्न स्टेशन कार्यालय का निरीक्षण किया. साथ ही मेमूशेड के विस्तारीकरण का भी जायजा लिया. दानापुर-टाटा एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18184 में लगे विशेष सैलून से ट्रेन के समय के पूर्व ही झाझा पहुंच गये. उसके बाद उपरी पुल होते हुए मेमुशेड के पश्चिमी भाग गए.
जहां मेमू सेड़ के विस्तारीकरण का कार्य तेजी से हो रहा था. कार्यरत कर्मचारियों से कार्य प्रगति का जायजा लिया एवं अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ विस्तृत चर्चा भी की. एडीआरएम श्री प्रियदर्शी मेमुशेड के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा किये जा रहे प्रगति कार्य का विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए पूछा कि विस्तारीकरण का कार्य कब तक पूरा हो जायेगा. साथ ही उन्होंने यह जानना चाहा कि 10 कोच के रैक को समाप्त कर कब से हम लोग 16 कोच का मेंटेनेंस करना शुरू करेंगे. बताते चलें अभी मेमू सेड़ में 10 कोच वाला रैक का एक साथ मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है. एडीआरएम ने मेमुशेड में चल रहे सभी तरह के कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल के अलावा पटरी विस्तारीकरण का भी जायजा विस्तारपूर्वक लिया. उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में झाझा मेमू सेड़ पूरे दानापुर डिवीजन में एक विशेष रूप में दिखेगा. जहां एक साथ दर्जनों कोच का मेंटेनेंस हो पाएगा.
मंडल विद्युत कार्यालय में एडीआरएम ने की बैठक
मेमुशेड के विस्तारीकरण एवं अन्य तकनीकी संसाधन एवं झाझा स्टेशन के विकास को लेकर एडीआरएम अतुल प्रियदर्शिनी ने मंडल विद्युत कार्यालय में अभियंता इंदु प्रकाश की उपस्थिति में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की. इस दौरान दानापुर, किऊल एवं झाझा के अन्य तकनीकी अधिकारी मौजूद थे. एडीआरएम ने सभी तकनीकी अधिकारियों से झाझा मेमू शेड के विस्तारीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की. जिसमें ओवरहेड का तार, पटरी एवं शेड समेत अन्य संसाधनों का कैसे विस्तार हो इसका चर्चा करते हुए समूह से पूछा कि आखिर किन-किन संसाधनों को लगाने से कम समय में उसका कार्य समाप्त होगा. साथ ही अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी संसाधन मुहैया करायी गयी है. उस संसाधन के आधार पर समुचित कार्य करें. ताकि आनेवाले दिनों में ससमय मेमू शेड को राशि मुहैया की जा सके. जिससे आने वाले दिनों में एक बार फिर कार्य मे तेजी लायी जा सके. मौके पर दानापुर, किऊल के अलावा आरपीएफ सहायक कमांडेंट धर्मराज राम, निरीक्षक आरके कछवाहा, स्टेशन प्रबंधक एमके मिश्रा के अलावा बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन