आरजू-मिन्नत करते हैं, तब भरने देते हैं बाल्टी भर पानी
जमुई : खैरा प्रखंड क्षेत्र के दाविल पंचायत के चंगोडीह हरिहरपुर महादलित टोला के लोगों को पानी के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीण बताते हैं कि चुनाव के बाद हमलोगों का हाल-चाल लेने के लिए कोई गांव की ओर आता भी नहीं है. चुनाव के समय जितने भी प्रत्याशी मैदान में रहते […]
जमुई : खैरा प्रखंड क्षेत्र के दाविल पंचायत के चंगोडीह हरिहरपुर महादलित टोला के लोगों को पानी के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीण बताते हैं कि चुनाव के बाद हमलोगों का हाल-चाल लेने के लिए कोई गांव की ओर आता भी नहीं है. चुनाव के समय जितने भी प्रत्याशी मैदान में रहते हैं. वह सब दिन रात हमारे पास आकर गुहार लगाते रहते हैं
कि हमको वोट दे दो, हमको वोट दे दो हम तुम्हारा सब काम करा देंगे. तुम्हारी सब समस्या दूर कर देंगे. लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद चुनाव जीतने वाला कोई भी नजर नहीं आता है. हमारे टोले में पहले दो चापाकल था, जिसमें से एक चापाकल हर हमेशा खराब ही रहता है और एक चापाकल ठीक है तो भी उस से पानी निकालने में एक से डेढ़ घंटा का समय लग जाता है. जो परेशानी का सबब बना हुआ है. लेकिन कोई भी हमारी समस्या को दूर करने के लिए आज तक आगे आने को भी तैयार नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










