ePaper

सुदखोर ने 25 साल पहले दिया दो बोरी अनाज, कर लिया है 3 डिसमिल जमीन पर कब्जा, मांग रहा है 4 लाख, जानें पूरी कहानी

Updated at : 27 Apr 2018 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
सुदखोर ने 25 साल पहले दिया दो बोरी अनाज, कर लिया है 3 डिसमिल जमीन पर कब्जा, मांग रहा है 4 लाख, जानें पूरी कहानी

जमुई : प्रखंड क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी रामधनी दास ने 25 साल पूर्व बेटी की शादी के समय उधार लिये दो बोरी अनाज के एवज में महाजन के द्वारा नौ डिसमिल जमीन पर भी कब्जा जमा लेने को लेकर समाहरणालय पहुंच कर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगायी है. रामधनी दास ने बताया कि […]

विज्ञापन

जमुई : प्रखंड क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी रामधनी दास ने 25 साल पूर्व बेटी की शादी के समय उधार लिये दो बोरी अनाज के एवज में महाजन के द्वारा नौ डिसमिल जमीन पर भी कब्जा जमा लेने को लेकर समाहरणालय पहुंच कर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगायी है. रामधनी दास ने बताया कि 25 साल पूर्व अपनी बेटी की शादी के समय गांव के ही चंद्रिका दास से एक मन चावल व एक मन गेहूं उधार लिया था. आर्थिक स्थित खराब रहने व पत्नी की मौत के बाद छोटे-छोटे बच्चों को पालने में हो रही परेशानी के कारण उधार लिये अनाज को वापस नहीं लौटा पाया.

जिसके बाद सूद पर सूद जोड़ते हुए चंद्रिका दास ने उसकी नौ डिसमिल जमीन पर कब्जा कर लिया. जिसमें तीन डिसमिल जमीन पर घर भी बना चुका है और छह डिसमिल जमीन को कब्जे में लेकर खेती करता है. उन्होंने बताया कि इस मामले के निष्पादन के लिये पंचायत भी बैठायी गयी. पंचायत ने भी 25 हजार रुपया लेकर जमीन चंद्रिका दास के पुत्र के नाम लिख देने का फैसला सुनाया. जबकि दूसरी ओर इस मामले में चंद्रिका दास के पुत्र मुनीलाल दास की पत्नी कांति देवी ने दो बोरी अनाज के बदले जमीन पर कब्जा करने के आरोप को नकारते हुए बताया कि उसके ससुर ने रामधनी दास को बेटी की शादी के समय घर का सोना बेच रुपया उधार दिया था. उसके एवज में रामधनी दास ने स्वेच्छा पूर्वक जमीन दी थी. जिस पर उसी समय मिट्टी का घर भी बनाया गया था.

जब तक मेरे ससुर जीवित रहे तब तक रामधनी दास या उनके परिवार के किसी अन्य सदस्य ने कोई आपत्ति नहीं जतायी और न ही पिछले 25 वर्षों में कहीं कोई आवेदन दिया गया, लेकिन 6-7 माह पूर्व मेरे ससुर की मौत हो जाने के बाद रामधनी दास ने उधार लिये गये रुपया के एवज में स्वेच्छा पूर्वक दिये जमीन को पाने का प्रयास किया जा रहा है. इधर रामधनी दास द्वारा दिये गये आवेदन के उपरांत जिलाधिकारी के निर्देश पर अंचलाधिकारी विनोद कुमार चौधरी ने शुक्रवार को माधोपुर गांव पहुंच कर मामले की जांच की. इस दौरान सीओ ने दोनों पक्ष के लोगों समेत कई ग्रामीणों का भी बयान दर्ज किया.

यह भी पढ़ें-
DGP बोले- हर जिले में होगा बम डिस्पोजल स्क्वाड, माइक्रो लेवल का किया जा रहा क्राइम रिव्यू

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन