मारपीट की घटनाओं में चार महिलाएं घायल

Updated:
विज्ञापन

जमुई : नगर क्षेत्र के उझंडी तथा विठलपुर गांव में बुधवार को अलग-अलग मारपीट कीदो घटना में 4 महिला घायल हो गई. पहली घटना बिठलपुर गांव में हुई, जहां बच्चों के खेल-खेल में अनीता देवी नामक महिला ने गांव के ही रामअवतार यादव की पत्नी शोभा देवी को मारपीट कर घायल कर दिया. वहीं दूसरी […]

विज्ञापन

जमुई : नगर क्षेत्र के उझंडी तथा विठलपुर गांव में बुधवार को अलग-अलग मारपीट कीदो घटना में 4 महिला घायल हो गई. पहली घटना बिठलपुर गांव में हुई, जहां बच्चों के खेल-खेल में अनीता देवी नामक महिला ने गांव के ही रामअवतार यादव की पत्नी शोभा देवी को मारपीट कर घायल कर दिया. वहीं दूसरी घटना उझंडी गांव में हुई.

जहां पूर्व से विवादित जमीन को लेकर हुए झगड़े में गांव के ही राजू रविदास, उदय रविदास, विपिन रविदास, गणेश रविदास ने भूषण दास की पत्नी अनीता देवी तथा बेटी बबीता देवी व पंचा देवी को मारपीट कर घायल कर दिया. स्थानीय लोगों के द्वारा उक्त लोगों के इलाज को लेकर सदर अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सक के द्वारा इलाज किया जा रहा है. घटना को लेकर दोनों पक्षों के द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ थाना में आवेदन भी दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन